फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिला पुलिस बद्दी के अधिकारी के सुंदरनगर आवास में चोरी, आभूषण और नगदी गायब

जिला पुलिस बद्दी के अधिकारी के सुंदरनगर आवास में चोरी, आभूषण और नगदी गायब

Sun, 11 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस बद्दी के अधिकारी के सुंदरनगर  आवास में चोरी, आभूषण और नगदी गायब
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के सलाह वार्ड में शनिवार रात चोरों ने एक पुलिस अधिकारी के किराये के मकान में सेंध लगाकर वहां से करीब छह हजार की नकदी और कुछ आभूषण चुरा लिए है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी जिला पुलिस बद्दी बटालियन में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। इस मकान में उनकी पत्नी रह रही थी। वह शिक्षिका के पद पर सरकारी स्कूल में तैनात हैं। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। सुबह जब चोरी का पता चला तो सुंदरनगर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में पुलिस अधिकारी फिरोज खां के किराये के आवास पर शनिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। सुबह जब पुलिस अधिकारी की पत्नी आवास पर पहुंची तो उसने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। जांच में अलमारी के लॉकर में रखी करीब छह हजार की नकदी और कुछ आभूषण नदारद पाए गए। जिस पर महिला ने अपने पति को घटना की सूचना दी। जिन्होंने सुंदरनगर थाना को इस वारदात के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed