फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहले दुकान बेची, फिर खाली करवाने को लगा दी आग

पहले दुकान बेची, फिर खाली करवाने को लगा दी आग

Sun, 29 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पहले दुकान बेची, फिर खाली करवाने को लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर पांच में एक बाप ने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर दुकान को खाली करवाने के मकसद से आग के हवाले कर दिया। कुछ माह पहले ही मुख्य आरोपी ने इस दुकान को बेचा था। इसके बाद जब घर में दुकान को बेचने पर विवाद हुआ तो दुकान वापस लेने के चक्कर में आरोपी ने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर दुकान को आग लगा दी। आग से रेडिमेड कपड़े की दुकान में रखा 60 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। जबकि दो लाख की नकदी भी राख हो गई है। दुकान के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, एक आरोपी अभी तक फरार है। दोनों पक्षों का संपत्ति को लेकर पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिवालसर बाजार में तीन आरोपियों ललित कुमार, बालक राम और कमलेश कुमार ने दुकान का शटर तोड़ कर इसे आग के हवाले कर दिया। करीब डेढ़ बजे बस अड्डे के समीप खड़ी एक निजी बस के कर्मी ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और तीनों आरोपियों को भागते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन, अधिकतर कपड़े जलकर राख हो गए थे। दुकान मालिक महेंद्र ने शिकायत में तीनों आग लगाने का शक जाहिर किया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा था। जिस पर रिवालसर चौकी पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर और बालक राम को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, बालक राम का बेटा कमलेश कुमार अभी फरार है। दुकान मालिक महेंद्र का कहना है कि ललित उसे कई दफा दुकान खाली करने के लिए धमकी भी दे चुका है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बालक राम ने अजय को यह दुकान बेची थी। उसने अजय से दुकान खरीदी थी। लेकिन, बालक राम के कहने पर ललित उसे दुकान खाली करने का दबाव बना रहा था। शनिवार रात को तीनों आरोपियों ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसका 50 लाख का नुकसान हो गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 436, 506 , 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस चौकी प्रभारी रिवालसर मुंशी राम ने पुष्टि करते हुए कहा कि वार्ड पांच में कपड़े की दुकान में आग लगाने पर केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने दुकान खाली करवाने के मकसद से दुकान को आग के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed