फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विवाहिता ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप

विवाहिता ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप

Tue, 30 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप
- फोटो : SELF
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाम के सात बजे के करीब वह अपनी 11 माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इसी समय गांव का एक युवक उसके घर के आंगन में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने आरोप लगाया कि वह उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से चला गया और पीड़िता ने उसी समय अपने पति को फोन पर सारी बात बताई। कुछ देर बाद उसकी सास भी घर आ गई। बाद में पीड़िता ने अपने सास के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed