{"_id":"5a0c39704f1c1bca678bb9e9","slug":"111510750576-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिंडी में नर कंकाल मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिंडी में नर कंकाल मिलने से सनसनी
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग थाने के तहत बलिंडी पंचायत के बलिंडी-2 गांव में पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए करसोग सिविल अस्पताल में लाया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को 12 बजे के करीब ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान को नर कंकाल मिलने की सूचना दी। जिस पर पंचायत प्रधान बलिंडी हीरामणि ने पुलिस को सूचना दी। करसोग थाना से पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल करसोग भेजा गया है। करसोग थाना के एसएचओ ओंकार नाथ ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चलेगा की यह शव पुरुष का है अथवा किसी महिला का है।