फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ग्राहक बनकर आए शातिरों ने 30 हजार के नोटों के हार उड़ाए

ग्राहक बनकर आए शातिरों ने 30 हजार के नोटों के हार उड़ाए

Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए शातिरों ने 30 हजार के नोटों के हार उड़ाए
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े दो शातिरों ने फिल्मी अंदाज में एक श्रृंगार स्टोर से 30 हजार रुपये के नोटों के हारों पर हाथ साफ कर दिए। खरीदारी करने के बहाने आए शातिरों ने दुकानदार को उलझाकर चोरी को अंजाम दिया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दुकान से सटी अगल-बगल की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के बीच में भारत पेट्रोलियम के पंप के पास देशराज व संजय कुमार की श्रृंगार की दुकान में शनिवार को दो युवक खरीदारी करने के बहाने आए। पहले तो दोनों ने शादी की शॉपिंग के नाम पर नोट के दो-दो हजार रुपये के 9 हार, 6 हजार रुपये का एक हार व एक-एक हजार रुपये के नोटों वाले दो हार खरीदे। उसके बाद एक शातिर नोटों वाले हार लेकर दुकान से निकल गया। जबकि, दूसरे ने भुगतान देने की बात कर श्रृंगार के तीन डिब्बे व एक अटैची दिखाने की बात कही। इस पर दुकान का मालिक संजय कुमार अटैची लेने अपने स्टोर में गया। जब तक संजय कुमार अटैची लेकर वापस दुकान में पहुंचा तो दूसरा व्यक्ति भी वहां से गायब हो गया। संजय कुमार ने बताया कि शातिरों ने लगभग 30 रुपये के नोट के हारों पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही चोरों ने चार से पांच हजार के सामान भी पर हाथ साफ कर दिए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जोगिंद्रनगर थाना से पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दुकान से सटी अन्य दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर थाना के कार्यकारी एसआई सुशील ने कहा कि दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। दुकान से सटी आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed