फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने पर हवालात

नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने पर हवालात

Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने पर हवालात
नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने पर हवालात
विज्ञापन

अधेड़ को एसडीएम के समक्ष किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोजाना नशे में धुत होकर परिवार से मारपीट करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने सबक सिखाया है। इस पर नशे का सेवन कर हुड़दंग मचाने पर धारा 107, 51 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को एसडीएम कार्यालय में पेश किया। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ ही अपनी हरकतों पर लगाम लगाने के भी आदेश पुलिस प्रशासन की ओर से जारी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक डोहग गांव का 65 वर्षीय व्यक्ति आए दिन नशे में धुत होकर घर में मौजूद सदस्यों से मारपीट और हुड़दंग मचाकर गांव में अराजकता फैला रहा था। पुलिस ने करीब दो माह पहले भी थाने तलब कर नशेड़ी को हवालात की हवा खिलाई थी। बावजूद उसके अधेड़ उम्र के इस नशेड़ी व्यक्ति ने गाली गलौज और परिवार के सदस्यों से मारपीट का सिलसिला जारी रखा। इस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फिर से हवालात की हवा खिलाई है। उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि हुड़दंग मचाने पर एक व्यक्ति पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed