फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   17 वर्षीय छात्रा ने किगला जहरीला पदार्थ, मौत

17 वर्षीय छात्रा ने किगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 17 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
17 वर्षीय छात्रा ने किगला जहरीला पदार्थ, मौत
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर पंचायत के मोहीं में जमा दो की 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। छात्रा की ओर से जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा दो दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी और तनाव में थी। शुक्रवार को करीब एक बजे उसने अपने पेट में दर्द की शिकायत की और घर में पेट दर्द की दवा के बजाए किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बाद में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया और परिवार वाले तत्काल उसे निजी वाहन में नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया। मंडी अस्पताल में डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद उसने दम तोड़ दिया। मंडी के डॉक्टरों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed