{"_id":"5de698ca8ebc3e54b121a7cb","slug":"crime-mandi-news-sml316416533","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में दो युवक धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत महादेव के शिव मंदिर में बीते बुधवार रात हुई लाखों की चोरी की वारदात में पुलिस ने दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। दोनों को मंगलवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 विशाल तिवारी की अदालत ने आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। एसएचओ बीएसएल कालोनी थाना प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि पुलिस को इन आरोपियों पर महादेव शिव मंदिर में लाखों की चोरी करने को लेकर शक है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों का पर्दाफाश किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की 2 वारदातों से हड़कंप मच गया था। उपमंडल सुंदरनगर के 2 मुख्य मंदिरों ने शातिरों ने अपना शिकार बनाया। चोरी के पहले मामले में जिला मंडी की ग्राम पंचायत महादेव के पांडवकालीन प्राचीन शिव मंदिर में शातिरों ने मंदिर के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया था। यहां से तकरीबन 12 किलोग्राम चांदी और 30 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया था। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक के हनुमान मंदिर में चोरों ने एक मुकुट और दानपात्र की राशि चुराई है।
000