फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

35 किलो नाग छतरी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

स्थानीय बस अड्डे में सदर पुलिस ने शुक्रवार शाम दो लोगों को 35 किलोग्राम नाग छत्तरी के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नाग छतरी की खेप को दिल्ली ले जा रहे थे। पकड़ी गई नाग छतरी की खेप की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सदर पुलिस के एएसआई आनंद किशोर शुक्रवार शाम अपनी टीम के साथ बस स्टैंड के आसपास गश्त कर रहे थे। इस बीच मंडी बस स्टैंड से दो लोग जा रहे थे। पुलिस को देख दोनों लोग हड़बड़ा गए। दोनों के साथ अधिक सामान था। डरे हुए होने पर एएसआई आनंद किशोर ने दोनों लोगों से पूछताछ की, लेकिन दोनों आरोपी कुछ नहीं होने की बात तक सीमित रहे।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 35 किलोग्राम नाग छतरी बरामद की। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार पुत्र खुशी राम और कृष्ण कुमार पुत्र नायब चंद निवासी किश्तवाड़ जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड में दोनों आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने किश्तवाड़ में ही जंगल से नाग छतरी लाई थी। जिसे वह बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पांगी से होकर आए हैं और लाहौल-स्पीति व मनाली में भी रूके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल कमल सिंह गुलेरिया, एचएचसी कश्मीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र शामिल रहे। इधर, एएसआई आनंद किशोर ने बताया कि दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आईपीसी की धारा 379 और इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की धारा 20, 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed