{"_id":"97f45e90337341279dd7749c3705def6","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूट लिए 47 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर लूट लिए 47 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के न्यारागली में रविवार रात करीब दस बजे एक ट्रक चालक को लिफ्ट देकर तीन लोगों ने लूट लिया। ट्रक चालक को तीनों ने पहले मिलकर पीटा और फिर उससे नकद 47 हजार रुपये लूट लिए। ट्रक चालक की शिकायत पर करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल में ट्रक चालक से मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार खेमराज पुत्र नंदलाल निवास कलहणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार रात करीब दस बजे वह ट्रक से ईंटे उतारने के बाद वापस करसोग आया और कंडक्टर को ट्रक साइड में लगाने को दिया। जब कुछ देर बाद ट्रक न दिखा तो उसे ढूंढते हुए न्यारागली पहुंच गया। जहां उसे नैनो कार मिली। कार में एक परिचित व्यक्ति हितेश के होने पर वह बैठ गया।
विज्ञापन
कुछ देर बातचीत होने के बाद हितेश ने उसकी कलाई में पहने कड़े को जबरदस्ती खोल दिया। इसके विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हुई और इस दौरान हितेश के अन्य साथी मौके पर आए और तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी। इस दौरान उससे 47 हजार रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी भी छीन ली।
विज्ञापन
इसके बाद उसे कार से फेंक दिया। तीनों आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मामले में एएसआई भोम प्रकाश जांच कर रहे हैं। इस संबंध में एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।