फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

मंडी के मझास प्राइमरी स्कूल से चोरी मामले में तीन धरे

Fri, 18 Dec 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग Updated Fri, 18 Dec 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

क्षेत्र के मझास प्राइमरी स्कूल से पांच माह पहले ही चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी किए गए सिलेंडर खरीदने पर दो लागों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं, चोरी किया गया कुछ सामान जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। करीब पांच माह पूर्व नौ जुलाई को अज्ञात चोर स्कूल से रात को दो सिलेंडर, एक रेगुलेटर, 43 लीटर ऑयल, चार किलो चावल और अन्य सामान ताले तोड़ चुरा ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने सबूत एकत्रित कर चोरों का पता लगाया, लेकिन इसकी भनक लगते हुए चोर अंडरग्राउंड हो गए। एक चोर ने डर के मारे हाईकोर्ट शिमला में बेल लगा दी। अदालत के आदेशों के अनुसार आरोपी जगत राम निवासी भंथल करसोग पुलिस थाना में पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पुलिस द्वारा गहन पूछताछ के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया। जिसकी निशानदेही पर शुक्रवार को स्कूल से चोरी हुए सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस ने सिलेंडर को खरीदने वाले दो लोगों को आईपीसी की धारा 411 के तहत गिरफ्तार किया है।


आरोपी अभय निवासी वेस्ट बंगाल व जितेंद्र कुमार निवासी सोरसन करसोग को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसआई अमर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इधर, एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने बताया कि इस वर्ष तीन चोरी के केस दर्ज हुए थे। जिनका पर्दाफाश कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed