{"_id":"d579000b82243c2884efa2332311e976","slug":"crime-hindi-news-978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में गिरकर युवक की मौत, करसोग में लापता का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में गिरकर युवक की मौत, करसोग में लापता का शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/करसोग। शहर के सुकेती खड्ड किनारे रविवार दोपहर को घायलावस्था मिले युवक ने जोनल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मंडी अस्पताल में दाखिल करवाया था, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक फिसल कर सुकेती खड्ड में गिरा है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे दीपक अग्रवाल निवासी मेरठ ने शहर के जैंचू नौण के समीप सुकेती खड्ड किनारे एक युवक को गिरे हुए देखा। जिसकी सूचना उसने आईटीआई चौक में खड़े पुलिस जवान को दी। जवान ने सिटी पुलिस को घटना की सूचना दी।
सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को खड्ड से सड़क तक पहुंचा कर 108 एंबुलेंस में जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां करीब साढ़े तीन बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान गंगा राम 30 पुत्र जालम राम निवासी गांव दाड़ी डाकघर चैलचौक तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। युवक गिरा है या उसने छलांग लगाई है के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी रामलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
उधर, करसोग क्षेत्र के तत्तापानी के रणडौल के पास सतलुज नदी से एक लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनी राम पुत्र करनू गावं बदौग डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला के रूप में हुई। मृतक की पहचान पुत्र कुंदन लाल ने की है। मृतक की गुमशुदगी रिपोर्ट थाना सुन्नी में 25 अक्तूबर को दर्ज करवाई गई थी। मृतक के कपड़े चाबा पुल के समीप मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है। करसोग पुलिस थाना के कार्यकारी थाना प्रभारी अमर सिंह ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।