{"_id":"690a3f215e2889404d0530ff","slug":"cracks-in-houses-in-hatun-increase-causing-panic-among-the-affected-mandi-news-c-90-1-ssml1045-175119-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हटौण में मकानों में बढ़ीं दरारें, प्रभावितों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हटौण में मकानों में बढ़ीं दरारें, प्रभावितों में दहशत
विज्ञापन
हटौण गांव में बने गड्ढे को लेकर जायजा लेती एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र के हटौण गांव में जमीन धंसने की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई की टीम और तहसीलदार प्रिंस धीमान भी उपस्थित रहे। गांव में फिर से बने गड्ढे और धंसती जमीन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को मकानों में दरारें बढ़ गई हैं। इससे प्रभावितों में दहशत का माहौल है।
एनएचएआई के अधिकारियों ने एसडीएम सदर को नक्शे के माध्यम से बताया कि जिस स्थान पर गड्ढा बना है, उसके ठीक नीचे से टनल गुजर रही है। एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को जल्द से जल्द तकनीकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता व पुनर्वास का आश्वासन दिया है।
गांववासियों और प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से कहा कि जमीन धंसने से उनके घरों में दरारें बढ़ रही हैं और खतरे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान, टनल की सुरक्षा जांच और मिट्टी को मजबूत करने के उपाय तुरंत शुरू करने की मांग की। पूर्व प्रधान दिलीप ठाकुर ने बताया कि यह गड्ढा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एसडीएम सदर के समक्ष सारी बातें रखी गईं और उन्होंने जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद