{"_id":"5f318d428ebc3e3d1769a562","slug":"covid-mandi-news-sml341312565","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपातकालीन स्थिति में ही कोविड सेंटर भेजे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपातकालीन स्थिति में ही कोविड सेंटर भेजे जाएंगे मरीज
विज्ञापन
मंडी। अब केवल आपातकालीन स्थिति में ही मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भेजा जाएगा। सामान्य लक्षण वाले रोगी को उसके घर में ही रखने की व्यवस्था बनानी होगी। जोनल अस्पताल मंडी में मासिक समीक्षा बैठक में विशेष रूप से मौजूद डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने यह बात कही।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना बीमारी से निपटने के लिए नई रणनीति के साथ जमीन पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन लोगों को समय पर स्पष्ट रूप से सूचित करने की आवश्यकता है कि उनके सैंपल कब, कहां और कैसे लेने हैं। रिपोर्ट कब तक आएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस तरह का वातावरण तैयार कर जनता को विश्वास में लेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी कोरोना महामारी को लेकर पूरी चौकसी बरते। स्टाफ को समय-समय पर चौकस रहने के निर्देश दें।
उन्होंने अधिकारियों को एक अक्तूबर से जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी। इस अभियान की वांछित सूचना 31 अगस्त तक जिला को अवश्य भेजें। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. धर्म सिंह वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. अरिंदम रॉय, डॉ. पवनेश, डॉ., विशाल ठाकुर, जन शिक्षा व सूचना अधिकारी एनआर ठाकुर, डॉ. प्रीति ठाकुर, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संवाद