फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Couple held hostage at gunpoint, jewellery and cash worth lakhs looted

Mandi News: हथियार की नोक पर बंधक बनाया दंपती, लाखों के गहने-नकदी लूटी

Sun, 11 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Couple held hostage at gunpoint, jewellery and cash worth lakhs looted
सुंदरनगर के नया बाजार में लूट की वारदात के बाद माैजूद लोग। 
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के नया बाजार के रिहायशी क्षेत्र में रविवार दोपहरबाद पूर्व प्रिसिंपल और उसके परिवार को हथियार (कट्टा) की नोक पर बंधक बनाकर तीन शातिरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश तीन शातिरों ने लाखों के गहने और नकदी लूट ली। घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने मौके पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार के घर में दोपहर बाद अचानक तीन नकाबपोश युवक घुस आए। उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर दंपती को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। उनके बच्चे ऊपरी मंजिल में पढ़ रहे थे जबकि नरेश कुमार की माता निचली मंजिल में थीं।
विज्ञापन

नकाबपोश युवकों ने हथियार दिखाकर घर में रखे गहने और नकदी लूट ली और मौके से भाग गए। घटना के उपरांत दंपती ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी साक्ष्य जुटाए। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाल कर कब्जे में लिया है। जिस स्थान पर लूट की यह घटना घटी, वहां से पुलिस थाना बीएसएल काॅलोनी महज कुछ दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात के उपरांत आसपास के लोग भी सहम उठे हैं। स्थानीय निवासी नीरज भट्ट सहित अन्य लोगों ने पुलिस से शीघ्र शातिरों को पकड़ने की मांग उठाई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed