{"_id":"60bcfbc58ebc3e00b0308589","slug":"corona-case-mandi-news-sml3727648192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 32 साल के युवक समेत चार की मौत, 46 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 32 साल के युवक समेत चार की मौत, 46 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/सुंदरनगर। मंडी जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ घटे तो जरूर हैं, लेकिन मौतों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 2462 कोविड टेस्ट में से केवल 46 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन सुंदरनगर क्षेत्र के चार संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई है। यहां मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, इस कारण सरकार और प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ी हुई हैं। सुंदरनगर में 24 घंटे में दम तोड़ने वालों में महादेव क्षेत्र की 52 वर्षीय महिला, चांबी के 60 वर्षीय व्यक्ति और घांघनु क्षेत्र के 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि सुंदरनगर के ही जराहल गांव के एक 32 वर्षीय युवक की अस्पताल लाते हुए रास्ते में मौत हो गई। मामले की पुष्टि सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को कुल 2462 टेस्ट की जांच हुई, जिसमें 2089 सैंपल में से 38 आरएटी से और 373 में से 8 आरटीपीसीआर सैंपल से पॉजिटिव आए। जिला में 165 संक्रमित भी रविवार को रिकवर हुए हैं।
सुंदरनगर में लगातार मौतों से सहमे लोग
सुंदरनगर में लगातार कोविड से एक के बाद एक मौत से लोग सहमे हुए हैं। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में 4 लोगों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत कर दिया गया है। इधर लोग इस बात से हैरान हैं कि सैंपल लेने के बावजूद गांव में लोग पाजिटिव नहीं निकल रहे हैं, लेकिन मौत का ग्राफ एकाएक बढ़ रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन ने महाभियान के तहत अब हर घर से सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की है जिसके तहत सैंपलिंग हो रही है।