फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cooker blast, women one eye damage

कुकर फटने से महिला की एक आंख गई

Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रेसी पंचायत में मंगलवार शाम को रसोईघर में खाना बना रही महिला कूकर फटने से बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को पंचायत प्रधान की मदद से उपचार के लिए पांगणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया। जहां पर महिला की राइट साइड की आंख को निकालना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेसी पंचायत के बडाथल गांव निवासी तवारसू देवी पत्नी बली राम मंगलवार शाम को करीब छह बजे रसोईघर में कूकर में दाल बना रही थी। इस दौरान कुकर फट गया और उसका ढकन महिला के मुंह और माथे पर जा लगा। इस घटना में महिला का चेहरा व राइट साइड की आंख बुरी तरह से जख्मी हो गये। परिवार के लोगों ने महिला के चिखने की आवाज सुनकर रसोईघर में पहुंचे तो उसे जख्मी हालत में में पाया।
विज्ञापन


घर वालों ने पंचायत प्रधान बिमला देवी को इस बारे सूचित किया। प्रधान बिमला देवी ने तुरंत वाहन की व्यवस्था करवा महिला को पांगणा स्थित पीएचसी में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां महिला की आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर उसे शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह चिकित्सकों ने महिला का आपरेशन किया जहां उन्हें तवारसू देवी की आंख को निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान विमला देवी ने फोन पर बताया कि इस घटना की सूचना पांगणा चौकी में दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला की एक आंख को निकालना पड़ा है। चिकित्सकों ने महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई है। उन्होंने प्रशासन से महिला को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed