फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors set fire to the office and main gate of the NH 3 construction company.

Mandi News: एनएच 3 निर्माण कंपनी के दफ्तर और मेन गेट पर ठेकेदारों ने जड़ा तला

Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Contractors set fire to the office and main gate of the NH 3 construction company.
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर-कोटली एनएच 3 का निर्माण कार्य लगातार सुर्खियाें में है। पाड़च्छू से सिंहन तक का कार्य कर रही बीआरएन कंपनी के लौंगणी स्थित दफ्तर व मेन गेट पर भुगतान न होने पर गुस्साए ठेकेदारों ने ताला जड़ दिया है। ठेकेदारों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की देनदारी कंपनी के पास लंबित है और कंपनी प्रबंधन भुगतान में आनाकानी कर रहा है। रोज नए बहाने लगाकर लौटाया जा रहा है। ठेकेदारों ने चेताया है कि भुगतान न होने तक ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने पहले दफ्तर में कार्य रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला, फिर वहां ताले जड़ दिए। भुगतान के लिए रोज चक्कर काट रहे ठेकेदार वीरी सिंह, मनोहर लाल, बलवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, दीक्षित पठानिया, कृष्ण चंद, शक्ति सिंह, अनिल कुमार, धीरज कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन काफी समय से भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है। हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है और भुगतान किया नहीं जा रहा है। इस कारण मुश्किलें पेश आ रही हैं। लेबर समेत कई चीजों का भुगतान उन्हें करना है लेकिन बिना धनराशि उनके हाथ भी खड़े हो गए हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली व कार्य भी संदेह के घेरे में है। कंपनी की ओर से सड़क कटाई के बाद निकला मलबा भी नालों पर ही फेंका है।
विज्ञापन

उधर, कंपनी के अकाउंटेंट प्रकाश चौधरी ने बताया कि ठेकेदारों की देनदारी लंबित है। इसकी प्रक्रिया जारी है। दीपावली से पहले सभी ठेकेदारों की लंबित राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed