फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers angry over irregularities in gas distribution

Mandi News: गैस वितरण में अनियमितता पर भड़के उपभोक्ता

Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry over irregularities in gas distribution
सरकाघाट (मंडी)। पपलोग और सधोट के ग्रामीणों ने गैस वितरण में अनियमितता के आराेप लगाए हैं। सोमवार को एसडीएम सरकाघाट को गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था में की जा रही अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गैस सिलिंडर की गाड़ियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार भेजा जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में गैस वितरण व्यवस्था सही ढंग से नहीं चल रही है, जिससे लोगों को सिलिंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पंचायत पपलोग के पूर्व उपप्रधान शिव कुमार सकलानी ने प्रशासन से आग्रह किया कि गैस एजेंसी में सीधे सिलिंडर देने के बजाय पहले की तरह गांव-गांव जाकर गाड़ियों के माध्यम से ही वितरण किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों के पास वाहन हैं, वे तो आसानी से सिलिंडर ले आते हैं, लेकिन गरीब और जरूरतमंद लोग काफी परेशान होते हैं। एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही गैस सिलिंडर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed