{"_id":"6697bc5edb341781e6061b92","slug":"construction-work-of-hospital-residential-complex-stopped-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131136-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डेढ़ वर्ष से ठप पड़ा है अस्पताल के आवासीय परिसर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डेढ़ वर्ष से ठप पड़ा है अस्पताल के आवासीय परिसर का निर्माण कार्य
Thu, 18 Jul 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे आवासीय परिसर का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष से ठप पड़ा है। आलम यह है कि करीब छह वर्ष शुरू हुआ कार्य अभी तक अधूरा है। इस कारण अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को आवासीय सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वर्ष 2018 में सुंदरनगर अस्पताल के आवासीय परिसर का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। मगर छह वर्ष होने को हैं, लेकिन निर्माणाधीन तीन भवनों में 40 क्वार्टर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। आवासीय परिसर के निर्माण कार्य के लिए भेजे गए 2.87 करोड़ रुपये के बजट से ज्यादा 3.41 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। आवासीय परिसर की अनुमानित लागत वर्ष 2018 में 10.60 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
आवासीय कॉलोनी में टाइप-2 के आठ, टाइप-3 के 24 और टाइप-4 के आठ यानी कुल 40 क्वार्टर की सुविधा नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में में कार्यरत चिकित्सकों, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ को मिलनी थी। इससे सुंदरनगर अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित होना था।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने नहीं दी कोई राशि : राकेश
स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के आवासीय परिसर का शिलान्यास, बजट का प्रावधान और प्रशासनिक मंजूरी का प्रावधान किया गया था। भवन का निर्माण कार्य भी तेज गति से शुरू कर दिया गया था। मगर बीते डेढ़ साल से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसके निर्माण के लिए कोई राशि नहीं दी है। इस कारण काम ठप हो गया है।
सरकार से मांगा गया है बजट : पीडब्ल्यूडी
लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता जयपाल ने बताया कि नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के आवासीय भवन के शेष बचे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सरकार से बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।