{"_id":"681a5386f8b9b930e80d1bd5","slug":"construction-of-15-roads-in-karsog-with-the-help-of-a-miraculous-scooty-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155273-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में चमत्कारी स्कूटी से 15 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में चमत्कारी स्कूटी से 15 सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत ठाकुर ठाणा की प्रधान पर सरकारी धन के दुरूपयोग करने बारे बीडीओ कार
करसोग (मंडी)। शिमला के ठियोग में पानी सप्लाई घोटाला और चंबा में खच्चर पर डेढ़ करोड़ की ढुलाई के बाद अब करसोग विकास खंड की ग्राम पंचायत ठाकुर ठाणा में सड़क निर्माण में जेसीबी की जगह स्कूटी का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ करसोग को प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा।
आरटीआई कार्यकर्ता पन्ना लाल ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ठाकुर ठाणा में सरकारी धन का दुरुपयोग बड़े स्तर पर हुआ है। पंचायत प्रधान और पंचायत कर्मचारियों की ओर से पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर जाली बिल पेश कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इस संबंध में सितंबर 2024 में उपायुक्त मंडी को लिखित तौर पर शिकायत सौंपी गई थी, परंतु आठ माह का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
पन्ना लाल ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि पंचायत की ओर से 15 ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया, जिनका पूर्व में निर्माण किया जा चुका था। आरोप लगाया कि पंचायत की ओर से इन सड़कों का निर्माण जेसीबी मशीन के स्थान पर एक स्कूटी से किया गया दर्शाया है। यह स्कूटी सुंदरनगर के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मसरूधार से वाहन, कमेहरी से मकनशाना, शोजा कैंची से पजेरली, परता से जमेरला, मैन सड़क से दरनी-बस्ती जमेरला, हिंदुई से समदड़, शोजा से झली, जवना बाग से चरोल, सेगटी नाल से द्रहल, कुटल से मंशाना आदि सड़कों के निर्माण में स्कूटी नंबर को दर्शाया गया है। आरोप लगाया कि कार्य बाउचर में स्कूटी मालिक और चालक एक के ही हस्ताक्षर किए गए हैं। कहा कि स्थानीय ग्रामीण, शिकायतकर्ता पिछले 16 दिन से विकास खंड कार्यालय में प्रधान के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
.....
आरोप निराधार हैं। मामले की जांच चल रही है। यह सबके सामने आ जाएगी।
-माला मेहता, प्रधान, ग्राम पंचायत ठाकुर ठाणा
....
शिकायत मिली है। शिकायत को उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार, बीडीओ करसोग