{"_id":"56f5742b4f1c1b247df14d6c","slug":"constable-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर और मंडी में होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर और मंडी में होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जिला मंडी में पुरुष और महिला आरक्षी पदों की भर्ती के लिए तीन से सात अप्रैल तक राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर ग्राउंड में अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा। जबकि आठ से 16 अप्रैल तक मंडी के पड्डल ग्राउंड में सुबह सात बजे से ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला में 175 पुरुष और 44 महिला आरक्षी पद के अलावा पहले की शेष आरक्षी पद की रिक्तियों की भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि तीन से सात अप्रैल तक राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के ग्राउंड में शारीरिक परीक्षण होगा। तीन अप्रैल को बल्ह तहसील के 1300 अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा। चार अप्रैल को बल्ह और सरकाघाट तहसील के 1600 अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को सरकाघाट और करसोग, छह अप्रैल को करसोग और सुंदरनगर और सात अप्रैल को सुंदरनगर तहसील के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को पधर, नौ अप्रैल को चच्योट व थुनाग तहसील, दस अप्रैल को थुनाग, कोटली, बलद्वाड़ा, लडभड़ोल तहसील, 11 अप्रैल को लडभड़ोल, जोगिंद्रनगर तहसील, 12 अप्रैल को जोगिंद्रनगर व सदर तहसील, 13 अप्रैल को औट तहसील और जिला के सभी आरक्षी चालक पद के अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि 14 से 16 अप्रैल तक महिला आरक्षी पद के लिए तहसील वार शारीरिक परीक्षण होगा। जिसमे 14 अप्रैल को सदर, कोटली, औट, पधर और बल्ह तहसील के 1900 अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा। 15 अप्रैल को बल्ह, चच्योट, थुनाग, करसोग व सुंदरनगर तहसील के महिला अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में भाग लेंगे।
16 अप्रैल को सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल व सरकाघाट के अभ्यर्थियों का सुबह सात बजे से ग्राउंड टेस्ट होगा। एसपी ने बताया कि शारीरिक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर तहसील वार भेजे जा रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिला हा तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।