{"_id":"6651d6bf1e6269637102aecb","slug":"connection-will-be-cut-if-drinking-water-is-used-for-irrigation-fine-will-have-to-be-paid-mandi-news-c-90-1-ssml1025-127203-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेयजल का सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने पर कटेंगे कनेक्शन, भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेयजल का सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने पर कटेंगे कनेक्शन, भरना होगा जुर्माना
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने कर्मचारियों को दिए निगरानी रखने के आदेश, उपभोक्ताओं को भी चेताया
क्षेत्र के 60 हजार उपभोक्ताओं को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गर्मी के मौसम में पानी के संकट की समस्या से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ने उपभोक्ताओं को चेताया है कि अगर कोई पेयजल से सिंचाई करता हुआ कोई पाया गया तो उसका पानी के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिया जाएगा। जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी पेयजल कर्मियों को उपभोक्ताओं पर आदेश लागू करने का फरमान जारी किया है। वहीं किचन गार्डन में भी पेयजल का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है।
मई और जून माह में भीषण गर्मी में उपमंडल में संचालित 250 से अधिक पेयजल योजनाओं में पेयजल की कटौती के चलते पानी का संकट ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं में गहराने की आशंका को लेकर ये आदेश जल शक्ति विभाग ने जारी किए गए हैं। सब डिविजन जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल के चार सौ कर्मचारियों को डिविजन के करीब 60 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति करवाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों की भी सफाई जलशक्ति विभाग की देखरेख में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करवाई गई है, ताकि यहां से भी ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति हो सके। 50 हजार से दो लाख की क्षमता वाले चार सौ से अधिक जल भंडारण टैंकों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। मई और जून माह में जोगिंद्रनगर डिविजन के 60 हजार उपभोक्ताओं को 676 हैंडपंपों से भी पानी की आपूर्ति होगी। जलजनित रोगों से निपटने के लिए सैंपलिंग भी बढ़ाई है।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पेयजल की बर्बादी, टूलू पंप से भी जल भंडारण टैंकों में पानी का भंडारण करने वाले पेयजल उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। विभाग हर चीज को मॉनिटर कर रहा है।