फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress workers took to the streets against the central government

Mandi News: केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Sun, 08 Feb 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the streets against the central government
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुंदरनगर में रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता व पदा​धिकारी। संवा
सुंदरनगर (मंडी)। मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध में शनिवार को सुंदरनगर ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रोष रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा बताते हुए कहा कि योजना को कमजोर करने वाले फैसले जनविरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से ग्रामीण रोजगार प्रभावित हो रहा है और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए चंपा ठाकुर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन केंद्र सरकार बजट कटौती, भुगतान में देरी और नई शर्तें थोपकर इसे कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बदलावों से पंचायतों की भूमिका सीमित हो गई है और गरीब परिवारों को लाभ से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि ये जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed