फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complete road repair work before the rains: DC

बरसात से पहले पूरा करें सड़कों की मरम्मत का कार्य : डीसी

Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complete road repair work before the rains: DC
उपायुक्त ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

सराज में सात से आठ सड़कों की ही बहाली का कार्य शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने थुनाग लघु सचिवालय में बैठक कर सराज क्षेत्र में बरसात से प्रभावित पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की बहाली और संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत मानसून से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। विभाग ने बताया कि 116 क्षतिग्रस्त सड़कों में से अधिकांश बहाल हो चुकी हैं, जबकि 7-8 सड़कों का कार्य शेष है। 25 पुलियों और कई पैदल पुल भी बहाल किए गए हैं।

जलशक्ति विभाग ने जानकारी दी कि छड़ी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना की बहाली अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने सभी विभागों को मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने और आपदा की स्थिति में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा
उपायुक्त ने पंचायत चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा लंबाथाच कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम संजीत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed