फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complaint for filing FIR against Balh MLA

Mandi News: बल्ह के विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत

Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Complaint for filing FIR against Balh MLA
मंडी। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपकर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी पर सदन में झूठ बोलने, विधानसभा को गुमराह करने और पंचायत प्रधान की मानहानि करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मानहानि का मामला चलाया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में पंचायत का जिक्र करते हुए भ्रम फैलाया है। आपदा के दौरान भीगी बोरियों को पंचायत भवन न बनने के कारण घर में रखा गया था, जिसके गवाह पूरे गांववासी हैं।
विज्ञापन


चमन राही ने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक इंद्र सिंह गांधी की कार्यप्रणाली की वजह से बड़सू पंचायत प्रधान गोबिंद राम मानसिक रूप से अवसाद में चले गए हैं। विधायक लगातार प्रधान को राजनीतिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में नवदुर्गा महिला मंडल बड़सू प्रधान हेमलता, लक्ष्मी महिला मंडल गडसौल रमा देवी, बीडीसी सदस्य परमानंद आजाद, पिछड़ा वर्ग के संयोजक कर्म सिंह सैनी, राजेंद्र, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed