फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Company engaged in highway construction accused of exploiting workers

Mandi News: हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 04:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Company engaged in highway construction accused of exploiting workers
मजदूर यूनियन ने कहा, पांच महीने से नहीं दिया जा रहा वेतन
विज्ञापन


आठ के बजाय 12 से 14 घंटे लिया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी-कोटली-धर्मपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुटी कंपनी पर मजदूरों ने शोषण का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि संबंधित कंपनी समय पर वेतन नहीं दे रही। पांच महीने से वेतन न मिलने पर परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा। आठ घंटों के बजाय मजदूरों से 12 से 14 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। इससे सभी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि जब कोई छुट्टी की मांग करे तो उसे नौकरी से हाथ धोने की धमकी दी जा रही है। जब मजदूरों ने मांगों को लेकर कंपनी से बात की तो उन्होंने काम ही बंद कर दिया है। इसे लेकर मजदूरों ने सीटू मंडी के बैनर तले देवधार में बैठक की और निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला। स्थानीय मजदूर यूनियन के प्रधान दलीप सिंह ठाकुर, उपप्रधान सोमदत्त, सचिव रोहित ने बताया कि राजमार्ग के कार्य में जुटी कंपनी सभी मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। सोमवार को जब मजदूर काम पर आए तो उन्हें कार्य स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

दलीप ने कहा कि मजदूर श्रम कानूनों के तहत जायज मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से मिलते हैं, लेकिन उन्हें काम से निकालने की धमकी मिलती है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को गत 18 दिसंबर को मांग पत्र दिया गया था। इसमें विभिन्न मांगें रखी थीं। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे काम को सुचारु रूप से चलाने के पक्ष में हैं, लेकिन मजदूरों के हक को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी से मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed