फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Committee reaches MPs' door to save RCFC Centre

Mandi News: आरसीएफसी केंद्र बचाने के लिए सांसदों के द्वार पहुंचीं समिति

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Committee reaches MPs' door to save RCFC Centre
जोगिंद्रनगर में आरसीएफसी केंद्र को बचाने के लिए कांगड़ा ससंदीय क्षेत्र के सासंद डॉ राजीव भारद्वा - फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
उत्तर भारत के संस्थान को जोगिंद्रनगर में ही संचालित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बीते नौ सालों से स्थापित आरसीएफसी केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की अधिूसचना पर अब संघर्ष समिति ने मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसदों से भी मुलाकात कर स्थानातंरण की अधिसूचना निरस्त करने की मांग की। समिति के गठित दो प्रतिनिधी मंडलों में शामिल लोगों ने शनिवार को कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज और मंडी की सांसद कंगना रणौत से मुलाकात कर उत्तर भारत के इस महत्वकांक्षी संस्थान को जोगिंद्रनगर में ही संचालित करने का प्रस्ताव सौंपा है।
समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार की अगुवाई में रोटेरियन रामलाल वालिया, अजय ठाकुर व कोलंग पंचायत के पूर्व उपप्रधान मुनीष ने कांगड़ा पहुंचकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय से पत्राचार कर मांगों को पूरा करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इधर, मंडी की सांसद कंगना रणौत से मुलाकात कर संघर्ष समिति के सदस्य बृजगोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह, विश्न दास बहल ने आरसीएफसी केंद्र के जोगिंद्रनगर से अकारण स्थानांतरण पर अपना पक्ष रखा। सांसद ने जोगिंद्रनगरवासियों की इस मांग को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उचित समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन के 17वें दिन रोटरी क्लब के चार सदस्यों ने मोर्चा संभालते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed