फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Come to Saras Mela and get sugar-free millets

Mandi News: सरस मेले में आएं, मिलेंगे शुगर फ्री मिलेट्स

Fri, 20 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Come to Saras Mela and get sugar-free millets
महाराष्ट्र के धूलिया जिला से आई ओम नमो शिवाय स्वयं सहायता समूह की सदस्य कलाबाई रायपुरे अपने खास
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर इंदिरा मार्केट की छत पर सजे सरस मेले में इस बार मिलेट्स से बने शुगर-फ्री उत्पाद विशेष चर्चा में हैं। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच मोटे अनाज से तैयार खाद्य सामग्री लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

देश के 14 बाहरी राज्यों, हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों और मंडी जिले के 14 विकास खंडों से आए स्वयं सहायता समूहों ने मेले में अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। महाराष्ट्र के धूलिया जिले से ओम नमो शिवाय स्वयं सहायता समूह की सदस्य कलाबाई रायपुरे मिलेट्स से बने शुगर-फ्री उत्पादों के साथ मेले में पहुंची हैं। उनके स्टॉल पर रोस्टेड ज्वार, बाजरा, मूंग दाल के पापड़, सोयाबीन और मूंग दाल का नमकीन, केला चिप्स, मेथी खाखरा और रोस्टेड गेहूं से बने खाखरे उपलब्ध हैं। कलाबाई रायपुरे ने बताया कि उनके सभी उत्पाद घर पर हाथ से तैयार किए जाते हैं और पूरी तरह शुगर-फ्री हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed