{"_id":"68a720df2eb3458e1d0bd1c0","slug":"colourful-cultural-competition-in-barot-school-of-chauharghat-mandi-news-c-90-1-ssml1025-166665-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौहारघाटी के बरोट स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौहारघाटी के बरोट स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता
Fri, 22 Aug 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
बरोट स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल गीत प्रस्तुत करता विद्यार्थी। -स्रोत : संस
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में वीरवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरोट स्कूल के अधीन आने वाले 12 क्लस्टर स्कूलों से 70 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
प्रधानाचार्य राज कुमार ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में उच्च पाठशाला बरधान प्रथम, मठयाना दूसरे व बरोट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली स्पर्धा में मठयाना स्कूल प्रथम, बरोट दूसरा व क्लोह्ग तीसरा स्थान पर रहा। समूह गान में लपास स्कूल पहले, बरोट दूसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में लपास प्रथम व बरोट द्वितीय स्थान पर रहे।
चित्रकला में बरोट प्रथम और बरधान द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गीत में बरोट स्कूल के विद्यार्थी प्रथम व बरधान द्वितीय रहे, जबकि वाद्य संगीत में बरोट स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।