फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Colonel Tejendra Singh was given a tearful farewell

Mandi News: कर्नल तेजेंद्र सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Colonel Tejendra Singh was given a tearful farewell
धर्मपुर के ​​​शिवद्वाला में अंतिम संस्कार से पूर्व कर्नल तेजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते सेना
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत लौंगणी के त्रैंबला गांव से संबंध रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी। इससे पहले जब तक सूरज चांद रहेगा तेजेंद्र सिंह का नाम रहेगा और तेजेंद्र सिंह अमर रहे के खूब नारे लगे। शिवद्वाला श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मेजर आशीष के नेतृत्व में सैनिकों की टुकड़ी ने सलामी दी। कर्नल तेजेंद्र के बेटे अरियंत सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

जैसे ही कर्नल तेजेंद्र सिंह के बलिदान की खबर उनके घर एवं गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। कर्नल तेजेंद्र सिंह 15 कुमाऊं रेजीमेंट में सीओ के पद पर राष्ट्रीय राइफल बड़गांव श्रीनगर में तैनात थे। इन्होंने दिल्ली से श्रीनगर हवाई मार्ग से जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनको हार्ट अटैक आ गया और उनका देहांत हो गया। सोमवार रात को उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। आकस्मिक निधन के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कर्नल तेजेंद्र सिंह अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है।
विज्ञापन

लौंगणी पंचायत की प्रधान मीना देवी और उपप्रधान पृथी सिंह, पूर्व प्रधान देशराज ने बताया कि तेजेंद्र सिंह नेक दिल इंसान थे और युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करते थे। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेेलों से जोड़ने का कार्य करते थे। ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आने पर युवाओं के साथ संवाद होता था। यही वजह थी कि उनके निधन की खबर लगते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। कर्नल तेजेंद्र सिंह के पिता रूप चंद भी कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार देश की सरहद की सेवा में समर्पित रहा है। इस मौके पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर, भाजपा नेता रजत ठाकुर, नरेंद्र अत्री, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
भूल सुधार
अमर उजाला मंडी संस्करण मेें तीन नवंबर के अंक में मानवीय भूल के चलते कर्नल तेजेंद्र सिंह की जगह उनके पिता रूप चंद का नाम प्रकाशित हो गया था। इसके लिए खेद है। हम प्रार्थना करते हैं कि कर्नल रूप चंद को भगवान लंबी उम्र दें। इस दुख की घड़ी में अमर उजाला व संवाद परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed