{"_id":"6511c060122aba81e008a8f6","slug":"cm-gave-advice-to-three-congress-leaders-of-the-district-mandi-news-c-90-1-ssml1045-9399-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले के तीन कांग्रेस नेेताओं को सीएम ने दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले के तीन कांग्रेस नेेताओं को सीएम ने दी नसीहत
विज्ञापन
मंडी। जिले के तीन कांग्रेस नेताओं की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नसीहत दी है। तीनों ही नेता सुक्खू गुट के ही हैं और कार्यप्रणाली को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। पार्टी और सरकार की छवि खराब करने और दूसरे विस क्षेत्र की कार्यप्रणाली में दखल देने पर इन नेताओं को सीएम ने इनकी क्लास लगाई है। इसी के साथ इन नेताओं को हद में रहते हुए काम करने की सलाह दी गई है, ताकि सरकार की छवि किसी भी स्तर पर खराब न हो। अब यह मामला चर्चा में है।मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने फ्रंट फुट में आकर मोर्चा संभाला और नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि तीनों ही नेताओं की कार्यप्रणाली का मामला सीएम के दरबार तक पहुंचा था। इस पर इन्हें तलब कर क्लास लगाई गई। तीन में से एक नेता पर कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं, ताकि वे अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार कर सकें। सीएम के आक्रामक रुख को देखते हुए तीनों ही नेता अपने बचाव में कुछ नहीं बोल पाए और चुपचाप वापस लौटे।
अपने ही गुट के नेताओं को सीएम सुखविंद्र सिंह ने नसीहत फटकार लगाकर सख्त संदेश दिया है कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले के बाद कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
उधर, दबी जुबान में कांग्रेस पदाधिकारी भी इस घटनाक्रम को सही करार दे रहे हैं। क्योंकि कुछ नेता लगातार खुद को सीएम का करीबी बताते हुए धौंस जमा रहे थे। इससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा था। इसी के चलते यह मामला सीएम तक पहुंचा और साफ संदेश इन नेताओं को दिया गया है।