{"_id":"68e3b37ef37cf8513d0e03c5","slug":"cluster-one-won-the-trophy-in-handball-mandi-news-c-90-1-mnd1021-172209-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हैंडबाल में क्लस्टर वन ने जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हैंडबाल में क्लस्टर वन ने जीती ट्राॅफी
विज्ञापन
डीएवी सुंदरनगर में राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी स्कूल सुंदरनगर क्लस्टर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबाल एवं रोप स्किपिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न क्लस्टरों से चयनित डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम अमर सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। जोन सी के सह क्षेत्रीय अधिकारी एवं डीएवी राज्य स्तरीय खेल समन्वयक केएस गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
हैंडबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 बाल वर्ग के फाइनल में क्लस्टर 3 और क्लस्टर 5 के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें क्लस्टर 5 विजेता घोषित हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर 3 की टीम ने विजय प्राप्त की। अंडर-17 बाल वर्ग में क्लस्टर 5 विजेता रहा। इसी श्रेणी के बालिका वर्ग में क्लस्टर 5 ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बाल वर्ग के फाइनल में क्लस्टर 1 और क्लस्टर 5 आमने सामने रहे, जिसमें क्लस्टर 5 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
अंडर-19 बालिका वर्ग में क्लस्टर 5 की टीम विजेता रही। रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 बाल वर्ग में क्लस्टर 7 के कार्तिक कुंडल, अक्षत, नवदीप सिंह और अतुल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। क्लस्टर 3 के नैतिक ठाकुर और आशीष को रजत पदक मिला। विजेता ट्रॉफी क्लस्टर 7 को तथा उपविजेता ट्रॉफी क्लस्टर 3 को प्रदान की गई। अंडर-14 बालिका वर्ग क्लस्टर 7 की प्राची ठाकुर, प्रियांशी ठाकुर, नव्या राणा और मीनाक्षी जरियाल ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। क्लस्टर 3 की गुनगुन और समृद्धि चंदेल को रजत पदक तथा क्लस्टर 6 की काव्य चौहान, प्रकृति और आरुषि को कांस्य पदक मिला। अंडर-17 बालिका वर्ग में क्लस्टर 7 की हर्षिता ठाकुर, मानसी संगर, सूची शर्मा और अर्शिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। क्लस्टर 3 की अमृता सिंह और अक्षिता को रजत पदक से सम्मानित किया गया। संवाद