{"_id":"667ad9281963229c2206cbc1","slug":"clean-the-clogged-drains-in-karsog-market-before-the-rains-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129561-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरसात से पहले करसोग बाजार में बंद पड़ीं नालियां सफाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरसात से पहले करसोग बाजार में बंद पड़ीं नालियां सफाई करें
Tue, 25 Jun 2024 08:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
करसोग बाजार में नालियों की समस्या को लेकर लोग एसडीएम को ज्ञापन देते हुए संवाद
करसोग (मंडी)। करसोग बाजार में बंद पड़ी निकासी नालियों की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम करसोग को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि करसोग बाजार में बंद पड़ी निकासी नालियों को बरसात से पूर्व बहाल करवाया जाए, ताकि बरसात में गंदा पानी सड़कों और रिहायशी मकानों में न भरे।
स्थानीय कारोबारी किशोर कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, भोलू, नीरज, गिरधारी लाल, हरीश सहित अन्य लोगों ने बताया कि करसोग मुख्य बाजार में पानी की निकासी के लिए बनी नालियां बहुत पुरानी होने के चलते बरसात में गंदा पानी सड़कों पर, साथ लगती दुकानों व रिहायशी मकानों में भर जाता है।
करसोग बाजार में पानी की निकासी के लिए बाजार में एकमात्र नाली का निर्माण किया है, परंतु बाजार में पुरानी निकासी नालियों को अतिक्रमणकारियों द्वारा बंद कर दिया है। इससे दिक्कत पेश आ रही है। करसोग बाजार से होकर जल शक्ति विभाग की सिंचाई कूहले भी गुजरती है, जिन पर भी अतिक्रमण हो रखा है। यदि इन सिंचाई कूहलों को भी बहाल कर दिया जाए तो करसोग मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम करसोग राजकुमार ने बताया कि मांग पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर पंचायत करसोग को भेज दिया गया है।