{"_id":"5f318c8f8ebc3e3d0d55b02c","slug":"civic-amenities-mandi-news-sml3413122186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमस में डंगा धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान, छत से छलांग लगा बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमस में डंगा धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान, छत से छलांग लगा बचाई जान
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से सिमस गांव में एक मकान का हिस्सा डंगा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। घटना के समय परिवार का एक सदस्य घर पर मौजूद था। उसने छत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पूरा घर जर्जर हो गया है। घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
यह घर सिमस निवासी लता देवी पत्नी धनप्रकाश ने कुछ वर्ष पहले ही बनवाया था। घर रहने लायक नहीं बचा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान और तहसील प्रशासन, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पटवारी ने मौके का जायजा लेकर 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रभावित परिवार को सौंप दी है। नुकसान का आंकलन करीब एक लाख 75 हजार रुपये आंका है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मामले की पुष्टि लडभड़ोल तहसीलदार प्रवीण कुमार ने की है।
000