फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   City reels from pre-monsoon rain; public anger erupts over waterlogging.

Mandi News: मानसून से पहले बारिश से शहर बेहाल, जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 18 Jun 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
City reels from pre-monsoon rain; public anger erupts over waterlogging.
भारी बारिश के बाद जागा नगर निगम, सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन

व्यापारी नाराज, लोगों के घरों में घुसा पानी, कहा- समय से पहले नहीं जागता निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में मानसून से पहले भारी बारिश ने तबाही मचाई। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव की इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नगर निगम मंडी के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई समय रहते नहीं की गई। उनका कहना है कि जिन नालियों की सफाई 10 से 15 दिन पहले हो जानी चाहिए थी, उन्हें नजरअंदाज किया गया, जिसका खामियाजा अब शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
बीते वर्ष की आपदा की याद दिलाने वाली इस बारिश और जनता के बढ़ते आक्रोश के बाद आखिरकार नगर निगम हरकत में आया। बुधवार सुबह 5 बजे से ही महामृत्युंजय चौक, पड्डल, पैलेस, जेल रोड, थनेहड़ा और सैण मोहल्ला जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। बंद पड़ी पुलियों और नालों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और टिपर लगाए गए हैं। निगम ने क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाकर टीमों को तैनात किया है तथा शहरवासियों से नालों में कूड़ा न फेंकने की अपील की है, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

इस समस्या में लोगों की लापरवाही भी सामने आई है। कई स्थानों पर नालियों के अवरुद्ध होने का कारण उनमें फेंका गया कूड़ा पाया गया। जहां-जहां पानी जमा हुआ, वहां प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में नजर आया। उधर, नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि निगम की ओर से प्रतिदिन घर-घर जाकर नियमित रूप से कूड़ा एकत्र किया जाता है। इसके बावजूद कुछ लोग नालियों में कचरा फेंक देते हैं, जिससे जल निकासी बाधित होती है और नालियां ब्लॉक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप डालने के बाद बढ़ी जलभराव की समस्या
निगम की लापरवाही अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। डिपो के समीप पहले खुली नाली थी, लेकिन जब से वहां पाइप डाला है, तब से बाजार क्षेत्र का पानी बड़ी मात्रा में मोहल्ले में आने लगा है। इससे बारिश के दौरान पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। -हरीश कुमार, डिपो संचालक, सुहड़ा मोहल्ला, मंडी
पहले मोहल्ले में इतनी मात्रा में पानी नहीं आता था, लेकिन नालियों और चैंबरों के नए निर्माण के बाद जल निकासी की दिशा बदल गई है। अब बारिश के दौरान मोहल्ले में एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। निगम को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। -अनिल कुमार, निवासी, सुहड़ा मोहल्ला

मैंने इस समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के संबंध में दो-तीन बार कॉल भी आए, लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका। बारिश के दौरान मेरी दुकान में पानी घुस गया, जिससे लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। नगर निगम की ओर से नालियों की उचित सफाई नहीं की जाती, जिसके कारण यह समस्या हर बार सामने आती है। -नरेंद्र राणा, व्यापारी, गिफ्ट शॉप, इंदिरा मार्केट, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed