{"_id":"691f5c43be2f3d25a602b681","slug":"city-businessmen-will-keep-their-shops-closed-today-in-protest-against-the-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1045-176809-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेले के विरोध में आज दुकानें बंद रखेंगे शहर के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेले के विरोध में आज दुकानें बंद रखेंगे शहर के कारोबारी
विज्ञापन
मंडी। व्यापार मंडल ने पड्डल मैदान में सजे मेले काे लेकर मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल मंडी ने मेले के विरोध में शुक्रवार को मंडी शहर में पूरा दिनभर बाजार बंद रखने का एलान किया है। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से दुकानें बंद रखने का आग्रह किया है। सुबह 10:00 बजे चौहटा बाजार में एकत्रित होकर विरोधस्वरूप रैली भी निकाली जाएगी। प्रशासन को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
व्यापार मंडल मंडी के प्रधान राजेश महेंद्रू ने बताया कि व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पड्डल में दौरा किया तो पाया कि मेला जारी है। व्यापारी रविवार तक कारोबार करने की बात कह रहे हैं जबकि प्रशासन ने इस मेले को 20 नवंबर तक हटाने के लिए आश्वासन दिया था। अब व्यापार मंडल ने बैठक कर तय किया है कि शुक्रवार को मंडी शहर में व्यापार मंडल दिनभर दुकानें बंद रखेगा और रैली भी निकालेगा।
राजेश महेंद्रू ने बताया कि मेला लगने से व्यापारियों के व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रशासन के समक्ष कई बार मामला रखने के बाद कोई भी सकारात्मक रुख न आने पर कड़ा फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मेले को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए। संवाद