फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU will make workers aware about renewal of registration: Bhupendra

मजदूरों को पंजीकरण नवीनीकरण के लिए जागरूक करेगी सीटू : भूपेंद्र

Mon, 16 Sep 2024 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
CITU will make workers aware about renewal of registration: Bhupendra
धर्मपुर (मंडी)। मनरेगा मजदूर यूनियन ने राज्य श्रम कल्याण उप कार्यालय सरकाघाट में रुके हुए कार्यों को बहाल करने और श्रमिक कल्याण बोर्ड के फैसलों को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर रविवार को बोर्ड कर्मचारियों से चर्चा की। सीटू जिला प्रधान एवं श्रमिक बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी जिले में 19 हजार से अधिक मजदूर धर्मपुर खंड में श्रमिक बोर्ड से पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो वर्षों से बोर्ड का कामकाज ठप पड़ा था। मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण रोक दिया गया था। अब यह रोक हट चुकी है और सीटू एक माह के भीतर पात्र मजदूरों का नवीनीकरण करवाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। 16 सितंबर को कांगो का गहरा में शिविर होगा। इसके बाद 17 को सजाओ पीपलु, 19 को लखरेहड़, 20 को टिहरा, 21 को धर्मपुर, 24 को संधोल और 28 सितंबर को बरोटी में शिविर लगाए जाएंगे। अक्टूबर में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी जिला श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 31 हजार मजदूरों के फार्म लंबित हैं, और सात हजार फार्मों को चौथी बार वापस भेजा गया है। बोर्ड की इस कार्यप्रणाली के विरोध में यूनियन 23 सितंबर को ज्ञापन भेजेगी, और यदि 15 दिनों में लाभ जारी नहीं हुए, तो 10 अक्तूबर को मंडी सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खंड अध्यक्ष करतार सिंह, प्रकाश, सुख राम, लुद्दर सिंह, रीतू, रोहणी, चंपा, मोहन लाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed