फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU to gherao Labour Welfare Board office tomorrow: Kartar

सीटू कल करेगी श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का घेराव : करतार

Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
CITU to gherao Labour Welfare Board office tomorrow: Kartar
टिहरा (मंडी)। सीटू से संबद्ध मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन 22 सितंबर को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय हमीरपुर का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में मंडी जिले के धर्मपुर खंड से सैकड़ों मजदूर हिस्सा लेंगे। यह जानकारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान करतार सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन

यूनियन ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया है। विभिन्न पंचायतों में आयोजित बैठकों में सीटू के जिला प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, खंड अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, जिला सहसचिव सोहन सिंह, तथा नेताओं रणताज राणा, प्रकाश वर्मा, लुददर सिंह और मिलाप चंदेल ने मजदूरों को लामबंद किया।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में बोर्ड ने मजदूरों की वित्तीय सहायता रोक दी है। उन्होंने कहा कि मजदूर यूनियन ने बार-बार ज्ञापन सौंपकर लंबित सहायता राशि जारी करने की मांग की। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि बोर्ड के पास लगभग 1300 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा हैं, फिर भी मजदूरों को जानबूझकर लाभ नहीं दिया जा रहा है। सीटू ने साफ किया कि यदि जल्द ही लंबित वित्तीय सहायता जारी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed