फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Choking breath from the smell of drains

Mandi News: नालियों की दुर्गंध से घुट रही सांस

Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Choking breath from the smell of drains
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में गहरा असंतोष है। 11 साल में नगर परिषद अपने ही कार्यालय के बाहर नालियों का निर्माण तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस जगह से पूरे इलाके की सफाई और विकास की निगरानी होनी चाहिए, वहीं खुद बुनियादी ढांचे की घोर उपेक्षा दिखाई देती है। बंद और जर्जर नालियों से उठती बदबू और लगातार फैलती गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद राजस्व जुटाने में तो सक्रिय रहती है, लेकिन नालियों की साफ-सफाई और जल निकासी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद नेरचौक के सेनेटरी सुपरवाइजर गोपाल शर्मा ने बताया कि टीम सफाई के लिए पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया। लोगों की मांग है कि नाली को ठीक तरह से चैनालाइज किया जाए ताकि पानी रुकने की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नालियों में अत्यधिक बदबू और गंदगी के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद शुल्क वसूलने तो समय पर आ जाती है, लेकिन जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।
-उर्मिला, व्यवसायी
...
1100 नंबर पर अब तक 20 से अधिक शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। कॉल अटेंड करने वाले भी अब उन्हें पहचानने लगे हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। नाली का निर्माण 11 साल से लंबित है।
-रोमिक शर्मा, स्थानीय व्यापारी
...
नालियों की शिकायत कई वर्षों से लंबित है। रसूखदार लोगों के घरों के लिए सड़कें और 100 मीटर तक नालियां बना दी जाती हैं, लेकिन आम दुकानदारों और निवासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।

-विनोद, स्थानीय निवासी
...
नगर परिषद करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन आवश्यक कार्य उपेक्षित पड़े हैं। जनता की समस्याओं को पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि महामारी जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।
-रूप लाल, स्थानीय निवासी
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed