फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children of Chadyana school took oath to not consume drugs

Mandi News: चड़याणा स्कूल के बच्चों ने नशा न करने की ली शपथ

Sun, 01 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children of Chadyana school took oath to not consume drugs
मंडी। शहर के चड़याणा गांव में राजकीय माध्यमिक पाठशाला के बच्चों ने समाज से नशे के खात्मे की सौगंध खाई। साथ ही जीवन में कभी नशा न करने का भी संकल्प लिया। इसके साथ-साथ बच्चों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया तथा बेहद आकर्षक पोस्टर तैयार करके नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति भी सचेत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर चार नेला के पार्षद राजेंद्र मोहन ने मुख्य मेहमान के तौर पर भाग लिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी से प्रवक्ता राकेश, समन्वयक बलबीर ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दीपक के साथ-साथ डीएलएड के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी भाग लेकर बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका मोनिका चोपड़ा ने बच्चों, अध्यापकों और गांववासियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान एक रैली भी निकाली गई। गांव में इस संबंध में पोस्टर भी लगाए। बच्चों को सौगंध दिलाई गई कि वे नशा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed