{"_id":"57dec7c84f1c1b1c0aa824ae","slug":"child-died-mother-and-father-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन खाई में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन खाई में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
मंडी
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौला (मंडी)। मंडी-कुल्लू वाया कटौला सड़क पर ग्राम पंचायत टिहरी के गांव छोटी कांडी के समीप वैन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि माता-पिता को गहरी चोटें लगी हैं। दोनों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। महिला गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वैन चालक गोविंद राम पुत्र पारवतू निवासी दारल अपनी पत्नी रीना और चार वर्षीय बेटे लक्की के साथ कमांद से अपने गांव दारल की ओर जा रहा था। छोटी कांडी के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क कर एक पेड़ से अटक गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर वैन के पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी में सवारों ने घायलों को वैन से निकाला। वह उन्हें तुरंत सीएचसी कटौला ले गए। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। सीएचसी कटौला में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, चार वर्षीय लक्की ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों घायल पति और पत्नी मंडी अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, चौकी प्रभारी कमांद चतर सिंह ने कहा कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।