फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'Chhoti Kashi' to resonate with the unique confluence of folk culture and cinema.

Mandi News: लोक संस्कृति और सिनेमा के अनूठे संगम से गूंजेगी छोटी काशी

Fri, 02 Oct 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Chhoti Kashi' to resonate with the unique confluence of folk culture and cinema.
3 से 10 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का होगा भव्य आगाज
विज्ञापन

35 लघु फिल्मों और स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल मैदान में सोसायटी फॉर हिमाचल एंड कल्चर नॉलेज एंड हेरिटेज (शाख) संस्था की ओर से 3 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव से पूर्व वीरवार को पड्डल मैदान में पारंपरिक शाख मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज और आईटीआई प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
मेले में बच्चों के लिए झूले, कुल्लू और राजस्थान के फास्ट फूड स्टॉल, क्रॉकरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और रेडीमेड वस्त्रों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। शाख महोत्सव कमेटी के सह-संयोजक जय कुमार और संजय सोनी ने बताया कि 3 से 6 अक्तूबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्यूरी की ओर से दिल्ली और जयपुर में विभिन्न विषयों पर आधारित 80 फिल्मों में से चयनित ग्रामीण परिवेश, जिला, देश और विदेश स्तर की 35 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली फिल्म को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान वाली फिल्म को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान वाली फिल्म को 25 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, 7 से 10 अक्तूबर तक संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलेगा। इसकी शुरुआत वरिष्ठ कलाकार बीरी सिंह सांस्कृतिक दल की ओर से शहनाई वादन की मंगल ध्वनि के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्याओं में कुल्लू से ठाकर दास राठी और दीपक जनदेवा, कांगड़ा से पार्श्व गायक अनुज शर्मा तथा शिमला से गीता भारद्वाज समेत कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा परीक्षित बैंड और स्थानीय कलाकारों के बीच संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे। मेले, फिल्म फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान में अलग-अलग डोम और मंच तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed