फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhoti Kashi echoed with musical instruments, people came from far and wide to see Jaleb

Mandi News: वाद्ययंत्रों से गूंजी छोटी काशी, जलेब देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोग

Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi echoed with musical instruments, people came from far and wide to see Jaleb
मंडी में अंतरराष्ट्रीय ​महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब की अगुवाई करते राजदेवता माधोराय। फोट
मंडी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ खिली धूप ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव की दूसरी (मध्य) जलेब में चार चांद लगा दिए। सुबह 9:00 बजे से ही शहर की सड़कों पर वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच देवी-देवता मेला स्थल पड्डल की ओर निकल पड़े। देवी-देवताओं के साथ नाचते गाते देवलुओं को देख कर छोटी काशी पूरी तरह देवमयी हो गई।
विज्ञापन

माधो राय मंदिर से हालांकि दो बजे के बाद जलेब निकलने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जलेब में शामिल होने वाले प्रमुख देवी-देवता एक से डेढ़ घंटा पहले ही शहर के विभिन्न स्थानों से राज देवता माधो राय के मंदिर की ओर निकल पड़े। ढोल नगाड़ों की थाप पर देवलू खूब थिरके। इस दौरान देवलुओं ने पहाड़ी नाटियों पर झूमते हुए खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

मध्य जलेब में शामिल राज देवता माधो राय समेत अन्य देवी-देवताओं की एक झलक पाने के लिए शहरवासियों के साथ अन्य लोग सेरी चानणी में बैठ गए। इस दौरान सेरी चानणी की सीढि़यां पूरी तरह भर गईं। सड़क के किनारे दूर-दूर से पहुंचे लोग जलेब का इंतजार करते नजर आए। पड्डल से जलेब की वापसी के इंतजार में भी हजारों लोग सेरी चानणी और आस पास सड़क के किनारे खड़े रहे। सड़क किनारे लोग अपने घरों की छत में बैठ कर जलेब को निहारते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे देवी-देवता अपने यजमानों के घरों में भी आतिथ्य स्वीकार कर रहे हैं। मन्नत पूरी होने पर निमंत्रण के बाद देवी-देवताओं को धाम परोसी जा रही है। देवी-देवता यजमानों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed