Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhath Puja celebrated with great fervor in Dharampur; migrant workers offer 'arghya' to the Sun.

Mandi News: धर्मपुर में छठ पूजा की धूम, प्रवासी मजदूरों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja celebrated with great fervor in Dharampur; migrant workers offer 'arghya' to the Sun.
सोनखड्ड में पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। प्रवासी परिवारों ने सोनखड्ड में एकत्रित होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। सोनखड्ड में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रवासी परिवारों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश कुमार, संतोष कुमार, रानी देवी, मंती देवी, रजनी देवी और महेश ने बताया कि छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित देश के कई राज्यों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख लोकपर्व है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, संतान की दीर्घायु और समृद्धि की कामना की जाती है। छठ पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि रोजगार के सिलसिले में अपने गृह राज्यों से दूर रहने के बावजूद वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। धर्मपुर में सामूहिक रूप से छठ पूजा मनाने से उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और मेलजोल को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed