फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chauharghati Wazir Dev Pashakot will celebrate the festival of Holi in Padhar itself

Mandi News: होली का पर्व पधर में ही मनाएंगे चौहारघाटी वजीर देव पशाकोट

Thu, 21 Mar 2024 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chauharghati Wazir Dev Pashakot will celebrate the festival of Holi in Padhar itself
पधर (मंडी)। मंडी में महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न होते ही चौहारघाटी के समस्त देवताओं के रथ घाटी की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। बड़ादेव राजा हुरंग नारायण का रथ हुरंग गांव पहुंच चुका है। शुद्धि हवन के बाद देवता का रथ अपने मंदिर में विराजमान हो गया है। देव हुरंग नारायण प्रथम अप्रैल को जोगिंद्रनगर में शुरू होने वाले मेले की जलेब की अगुवाई करने रवाना होंगे।
विज्ञापन

चौहारघाटी वजीर देव पशाकोट का रथ बुधवार को कुन्नू पहुंच गया। देवता का रथ बड़ादेव हुरंग नारायण के पुरोहित देव राम पाल ब्रम्हा के मंदिर शिंगारी पहुंचे। दोनों देवताओं का यहां भव्य देव समागम हुआ। देव पशाकोट मंडी महाशिवरात्रि से वापिस लौटती बार देवलुओं के साथ पैदल पधर पहुंच गए हैं। होली का पर्व देवता इस बार पधर क्षेत्र के गावों में ही मनाएंगे।
विज्ञापन

देवता के पुजारी प्रकाश चंद ठाकुर, गुर राकेश ठाकुर, बुद्धि सिंह, ओम प्रकाश, अच्छर सिंह ठाकुर और भंडारी बलि राम ने बताया कि देव पशाकोट होली का पर्व पधर में ही मनाएंगे। देवता का रथ 29 फरवरी को भंडार से शिवरात्रि मेला को रवाना हुआ। अब जोगिंद्रनगर मेला के संपन्न होने के उपरांत 12 अप्रैल को अपने भंडार मठी बजगान पहुंचेगा। पधर क्षेत्र के गांव में पहुंचने पर लोग देव पशाकोट का फूल मालाओं से साथ भव्य स्वागत कर रहे हैं। देवता के स्वागत मंडयाली धामें परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed