{"_id":"950f7c7daa598a5ccca8e5272a6caecb","slug":"chars-crime-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 373 ग्राम चरस सहित कार चालक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 373 ग्राम चरस सहित कार चालक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की डैहर पुलिस चौकी की टीम ने नाके के दौरान एक कार चालक से 373 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डैहर पुलिस चौकी के एक दल ने प्रभारी एएसआई बृज लाल के नेतृत्व में सलवाणा के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान डैहर की ओर से आई बिना नंबर की एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने चालक के पास से 373 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस दल में कांस्टेबल अशोक कुमार व मेहर चंद भी शामिल थे। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आरोपी की पहचान पवन कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन