{"_id":"69176cd21d49a886b809e603","slug":"charas-seized-from-a-youth-travelling-in-a-bus-in-pungh-mandi-news-c-90-1-mnd1021-176190-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुंघ में बस में सवार युवक से पकड़ी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुंघ में बस में सवार युवक से पकड़ी चरस
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नाके के दौरान शुक्रवार को पुंघ में दोपहर करीब 4:30 बजे एक बस में सवार युवक से 845 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था। इसी दौरान मंडी की तरफ से एक परिवहन निगम की बस को तलाशी के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान सीट नंबर 32 में बैठे युवक के बैग की तलाशी की गई। इससे 845 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान गिरीश कुमार (27) निवासी थुनाग तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद