फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Change in weather increases the number of cold, cough and fever patients

Mandi News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज

Fri, 26 Sep 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:35 AM IST
सार

जोगिंद्रनगर उपमंडल के अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या सितंबर में तेज़ी से बढ़ी है। बदलते मौसम के कारण खासकर छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी में भीड़ और व्यवस्थागत दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Change in weather increases the number of cold, cough and fever patients

विस्तार

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मौसम के बदले मिजाज से अब वायरल की जकड़ में लोग आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की ओपीडी में संख्या बढ़ने लगी है। सितंबर में सुबह- शाम ठंड और दोपहर तेज धूप हो रही है। उपमंडल के अस्पतालों चौंतड़ा, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर में मरीजों की संख्या बढ़ी है। छोटे बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए लाया गया। आपातकालीन वार्ड में मरीजों की भीड़ के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार दिया गया। इसके अलावा चौंतड़ा और लडभड़ोल अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार तीनों अस्पतालों में रोजाना पांच सौ के करीब ओपीडी दर्ज हो रही है। इनमें सर्दी, खांसी, तेज बुखार, जुकाम और गले में खराश के मरीजों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डाॅ. अंकित ने बताया कि मानसून सीजन में पहले उल्टी-दस्त से ग्रस्त होकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे थे। अब सितंबर माह में मौसम के बदले मिजाज के साथ सर्दी खांसी, तेज बुखार, गले में खराश से ग्रस्त मरीजों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed