{"_id":"664caccafe100b4cb4075dfc","slug":"chambas-nawaz-ali-won-kothi-dangal-as-big-gardener-mandi-news-c-90-1-ssml1026-126937-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चंबा के नवाज अली ने जीती कोठी दंगल को बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चंबा के नवाज अली ने जीती कोठी दंगल को बड़ी माली
विज्ञापन
बल्ह के झमरानी कोठी में दंगल के विजेता पहलवान कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद
मंडी के विजय चौधरी ने छोटी माली पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह के झमरानी कोठी में मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल में कुश्ती में बड़ी माली का मुकाबला चंबा के नवाज अली व कैथल हरियाणा के रजत में मुकाबला हुआ। इसमें चंबा के नवाज अली ने विजय प्राप्त की। वहीं छोटी माली के लिए मंडी के विजय चौधरी और दिल्ली के विकास में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें विजय ने मुकाबला जीता। आयोजक समिति व मुख्यातिथि की ओर से बड़ी माली के विजेता पहलवान नवाज अली को 15, 000 रुपए नकद और गुर्ज तथा उप विजेता पहलवान रजत को 11,000 देकर सम्मानित किया। वहीं छोटी माली के विजेता पहलवान मंडी के विजय चौधरी को 9,000, गुर्ज़ और उपविजेता रहे दिल्ली के विकास को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दंगल में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष भीखम राम, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव जीवन सिंह, कोषाध्यक्ष मान सिंह, पूर्व प्रधान कोठी पिंकू, व्यासदेव पूर्व प्रधान सोयरा पंचायत तथा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।